संतकबीरनगर। समग्र शिक्षा समेकित शिक्षा कार्यक्रम तहत एलिम्को कानपुर के सहयोग से मेंहदावल बीआरसी पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 121 दिव्यांग बच्चों को आवश्यकता अनुसार 145 उपकरण का वितरण किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने किया। विधायक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनके अभिभावक अधिकतम उपयोग करें, जिसे दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ा जाना संभव हो सके, यदि किसी प्रकार की समस्या जनपद पर आ रही है जिसका समाधान शिक्षा विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है।