फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिट परीक्षा में वरूण जिले में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं वरुण
विज्ञापन

फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी के छात्र वरुण मिश्र ने सीबीएसई इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरे स्थान पर हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया। सफलता का परिणाम जानने के बाद गदगद वरुण ने सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के साथ बाबा सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश मिश्र के साथ गुरुजनों को दी है।
विज्ञापन

वरुण ने बताया कि पिता मनीष मिश्र ने उसे बाबा के दिशानिर्देशों के अनुसार शिक्षा ग्रहण करने को कहा था। बाबा डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के विज्ञान विषय के शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उसने केवल शिक्षण में ही अपनी रुचि दिखाई। उसने बताया कि वह इंजीनियरिंग सेवा में जाने की इच्छा रखता है। इस दिशा में उसने जेईई एडवांस की परीक्षा में 96 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किया है। इसके बाद वह अपनी अग्रिम पढ़ाई इसी दिशा में करेगा। वरुण ने गणित में 96, भौतिकी में 96, रसायन विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 91 और हिंदी में 95 अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें