फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की जन सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

देश के विकास में कांग्रेस का योगदान : सचिन
- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि देश की आजादी के बाद से अब तक देश के विकास में कांग्रेस का ही हाथ रहा है। मनमोहन सरकार ने आम जन के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं। कांग्रेस की जीत से देश में अमन चैन आएगा और लोग खुशहाल होंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सोमवार को पुलिस लाइंस के पास कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भालचंद यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर जगह जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संसद में मोदी सरकार के खिलाफ हर लड़ाई लड़ी। अन्य किसी भी दल ने भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ा।
विज्ञापन

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भालचंद यादव ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वह पार्टी में आए हैं। वे जिले के विकास को लेकर मैदान हैं। जनता का समर्थन मिला तो बंद पड़ी चीनी मिल चालू कराने, इंजीनियरिंग व मेडिकल कालेज खोलने समेत कई महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। सभा को जिलाध्यक्ष व पार्टी के उम्मीदवार रहे परवेज खान, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय, लोकसभा प्रभारी विश्वविजय सिंह, पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव, डॉ. तलत अजीज, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम खां, नित्यानंद यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुबोध यादव, जिया अंसारी, सुनील पांडेय, अजय सिंह, शांति देवी, मेवालाल यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, इंदल यादव, ब्रह्मशंकर भारती, विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव, नंद लाल, समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------

पूर्व विधायक समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
संतकबीरनगर। कांग्रेस की जनसभा के दौरान सपा के पूर्व विधायक दशरथ चौहान, बसपा के पूर्व विधायक ताबिश खां के पुत्र सद्दाम, जिला पंचायत सदस्य मक्के यादव, मुनीर चौधरी आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें