फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने जारी किया दो महाविद्यालयों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने दो महाविद्यालयों को जारी किया नोटिस
विज्ञापन

- दो मार्च की परीक्षा का मांगा सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सिद्घार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के परीक्षा नियंत्रक ने जिले के दो महाविद्यालयों को नोटिस जारी कर दो मार्च को हुई परीक्षा का सीसीटीवी फुटेेज मांगा है। फुटेज न मिलने की दशा में महाविद्यालयों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सिद्घार्थ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेंहदावल और संतकबीर विद्यापीठ महाविद्यालय मगहर को नोटिस जारी किया है। इसमें परीक्षा केंद्र पर मौजूद पर्यवेक्षक की आख्या को संज्ञान में लेते हुए दो मार्च को दोनों पालियों के प्रश्न पत्र खोलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को सील बंद किए जाने तक की सीसीटीवी फुटेज और वायस रिकार्डिंग की डीवीडी बनाकर समस्त परीक्षार्थियों की संख्या तथा प्रयुक्त कक्षों के विवरण सहित पांच मार्च तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। अगर निर्धारित तिथि तक डीवीडी उपलब्ध नहीं कराई गई तो माना जाएगा कि महाविद्यालय में परीक्षाएं शुचिता पूर्वक संपन्न नहीं कराई जा रही हैं। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन नियमानुसार विधिक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें