व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली, प्रदर्शन किया
मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनवाने की मांग
डीएम को सौंपा मांग पत्र, बताई समस्या
फोटो सहित
अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास की मांग को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
अंडरपास संघर्ष समिति के आह्वान पर सुबह 11 बजे व्यापारी मुखलिसपुर रोड पर एकत्र हुए। यहां से बाइक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास न होने से क्रॉसिंग के उत्तर और दक्षिण तरफ रहने वाले लोगों तथा व्यापारियों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। परेशानियों का सबब यह है कि अब लोग अपने घरों को बेचने की सोच रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि ओवरब्रिज बनने के बाद से ही व्यापारी परेशान हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान विवेक वर्मा उर्फ गोलू, सुबोध शर्मा, प्रदीप चटर्जी, रामशंकर जायसवाल, श्रीराम सिंह, राजेश मिश्र, विजय नारायण, आलोक श्रीवास्तव, दानिश खान, बबलू वर्मा, मुकेश वर्मा, राजेश मिश्र, दुर्गा जायसवाल, भीमसेन मिश्रा आदि मौजूद रहे।