फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के जज्बे को देख सभी ने किया सलाम
विज्ञापन

फोटो
विश्व दिव्यांग दिवस पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
दिव्यांग बच्चे भी देश और समाज की सेवा करते हैं : डीआईओएस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विश्व दिव्यांग दिवस पर सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया और मूक बधिर बालिकाओं की गोली-चम्मच दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
डीआईओएस ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा देखकर लगता है कि इनमें कुछ करने का जज्बा है। दिव्यांग बच्चे भी देश और समाज की सेवा करते हैं। उनका भी देश के विकास में अहम योगदान है। इनमें भी वही क्षमता है, जो सामान्य बच्चों में है। अगर इन्हें सही दिशा मिले तो बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। नगर पालिका की ईओ बीना सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के हौसलों को देखकर यह नहीं लगता है कि यह किसी सामान्य बच्चे से कम है। अगर इन्हें सही मंजिल मिले तो यह कोई भी कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले के नौ ब्लॉकों में दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा दी जा रही है। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम से उत्साहवर्धन होता है। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। आभार ज्ञापन डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने किया। इस दौरान प्रमोद त्रिपाठी, अंबिका देवी यादव, केसी सिंह, डीपी चंद, सुयेब अहमद, प्रतिभा सिंह, शोभा सिंह राठौर, सुमन सिंह, शशि भूषण मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें