फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के पत्नी के निधन पर शोक जताने पहुंचे शिवपाल

विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन

विज्ञापन

लोहरैया (संतकबीरनगर)। सपा से अलग हुए वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव बृहस्पतिवार की देर शाम धुरियापार के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह के घर भैंसही पहुंचे। वे यहां पूर्व विधायक की पत्नी बिंदु सिंह के निधन की सूचना पर मिलने पर शोक जताने पहुंचे थे। परिजनों को ढांढस बंधाने के कुछ ही देर बाद वापस चले गए।
धुरियापार के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह की पत्नी विन्दु सिंह का निधन बीते 26 अक्तूबर को हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थीं। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार की देर शाम पूर्व मंत्री एवं सेक्यूलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल यादव उनके निवास भैंसही पहुंचे और शोक संवेदना जताया। शिवपाल के आने की सूचना मिलते ही कई पुराने सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी उनसे मिलने पहुंच गए। हालांकि शिवपाल ने इस अवसर पर कोई राजनैतिक चर्चा नहीं की और जल्दी ही वापस चले गए। मगर अचानक आगमन को लेकर भी क्षेत्र में राजनैतिक चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, राजन राय, मुन्नू सिंह, सौदागर सिंह, लालबहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, रूदल सिंह, सेक्यूलर मोर्चा के जिला महामंत्री नरसिंह यादव, रणविजय सिंह, राममूरत यादव, मदन शाही, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें