फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए 55 करोड़ का अनुमानित बजट पारित
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस छावनी में तब्दील था नगर पालिका कार्यालय
गृहकर पर 20 प्रतिशत शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं हो सका पास
जल मूल्य बकाया पर ब्याज लगाने का प्रस्ताव भी गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार को जिला समिति की बैठक में सांसद और विधायक के बीच हुए मारपीट का असर शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक में देखने को मिला। पालिका बोर्ड की बैठक करीब तीन बजे शुरू हुई तो पूरा पालिका परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। बोर्ड की इस बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए 55 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मत से पास किया गया। हालांकि गृहकर बढ़ाने और जलकर के बकाए पर ब्याज लगाने के प्रस्ताव को सदस्यों ने नामंजूर कर दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आय-व्यय पर चर्चा हुई। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए वर्ष 2019-20 का 55 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मत से पास कर दिया। इस दौरान गृहकर पर 20 प्रतिशत शुल्क बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आया। इस पर सदस्यों ने आपत्ति की। इसके बाद इस प्रस्ताव को पास नहीं किया जा सका। जलकर मूल्य के बकाया पर ब्याज लगानेे का प्रस्ताव रखा गया, इस पर भी सदस्यों ने आपत्ति उठा दी। इससे यह प्रस्ताव भी गिर गया।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक के मद्देनजर परिसर में भारी संख्या पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। सीओ सिटी रमेश कुमार के नेतृत्व में दो सेक्सन पीएसी, कई एसआई, एलआईयू के साथ ही महिला पुलिस की तैनाती रही। सीओ सिटी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसबल की तैनाती की गई थी। बैठक में ईओ बीना सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि यादव, सुनील प्रजापति, अरुणेंद्र सिंह, शैलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजेश वर्मा, वीरेंद्र यादव, डब्बू, गोरख यादव, राधेश्याम, उमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

होली के दिन 24 घंटे जलापूर्ति
बोर्ड की इस बैठक में होली के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा की गई। सभी ने एक स्वर से कहा कि होली के दिन 24 घंटे पानी की आपूर्ति बनाई रखी जाए। इस पर चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने कहा कि होली में शहर की जलापूर्ति अनवरत जारी रहेगी। इसके साथ ही जहां पर भी होलिका का दहन होगा, वहां लकड़ी की व्यवस्था पालिका प्रशासन द्वारा कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था के मद्देनजर सभी वार्डों में सफाई कर्मियों की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन


नीलामी के लिए लगी बोली
संतकबीरनगर। बोर्ड की बैठक में ही नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र के विभिन्न टैक्सी स्टैंडों की नीलामी की प्रक्रिया हुई। इसमें अंतिम बोली 48.01 लाख रुपये की बोली लगी। नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह ने बताया कि परीक्षण के बाद नीलामी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें