महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में दिया गया धरना।
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर। अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत 13 सूत्री मांग पत्र लेकर महिला महासभा ने बुधवार को धनघटा तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सीएम को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को देकर आंदोलन खत्म किया। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शीला यादव ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम है।
आए दिन हो रही अमानवीय घटनाओं के कारण महिलाएं दहशत में हैं। पीड़ित महिलाओं को थाना और तहसील से न्याय नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास वितरण में भारी कमीशनखोरी हो रही है। अन्य योजनाओं का भी यही हाल है।
इसके चलते पात्र लोग सरकारी योंजनाओं का लाभ पाने से वंचित है। धनघटा और महुली थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार तेज है। पुलिस और आबकारी महकमा इस पर रोक लगाने की बजाय कमाई का जरिया बना चुका है।
इस मौके पर संजू गौड़, गायत्री देवी, कुसुम चौहान, कुमारी गौड़, मीना देवी, कौलपति, रामरती, कैलाशी, भानमती, साधना, सुनीता , विमला, शोभा देवी, सरिता, इसरावती आदि लोग मौजूद रहे।