असनहरा घाट पर धरना दे रहे सुभासपा के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एसडीएम और सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
कांटे। कठिनइया नदी के असनहरा घाट पर पुल व सड़क निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन को खत्म कराने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। वार्ता के बाद इन लोगों ने ज्ञापन भी लिया लेकिन आंदोलनकारी निर्माण कार्य शुरू होने से पहले आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हुए।
आंदोलनकारियों ने बजट नहीं मिलने पर आगामी नौ सितंबर को हाइवे व रेल मार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।
जल सत्याग्रह/जलसमाधि मोर्चा के बैनर तले पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है।
बृहस्पतिवार को आंदोलन स्थल पर एसडीएम खलीलाबाद एसबी सिंह और सीओ रमेश कुमार, कांटे पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी वार्ता के लिए पहुंचे। आंदोलनकारियों ने अपनी मांग को ज्ञापन सौंपा। हालांकि इसके बाद भी आंदोलन खत्म नहीं हुआ।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे शैलेष राजभर का कहना है कि अगर पुल निर्माण के लिए जल्दी बजट जारी नहीं हुुआ तो आगामी नौ सितंबर को सड़क व रेल मार्ग जाम करेंगे। इस दौरान सरोजा राजभर, देवीसरन, यशवंत चौधरी, बुद्धिराम चौधरी, रामजनम, केवला देवी, रामकेश, विरेंद्र, कोमल आदि लोग मौजूद रहे।