संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीएचसी खलीलाबाद स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। उसमें कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने किया। इस दौरान रक्तदान कर चुके लोगों को प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।
शिविर का शुभारंभ 10 बजे हुआ। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि शिविर में रक्तदान करने वालों का जज्बा देख कर अच्छा लग रहा है। रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाने में मददगार बनना पुण्य का काम है। रक्तदान करने वाले लोग बधाई के पात्र हैं। जब किसी के परिजन गंभीर बीमारी से ग्रसित होते हैं या फिर हादसे में घायल हो जाते हैं और खून की जरूरत होती है तो इसकी महत्ता समझ में आती है। खून देने से कोई व्यक्ति कमजोर नहीं होता है।
एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से किसी की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। आज के युग में रक्तदान सबसे बड़ी समाज सेवा है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने कहा कि रक्तदान अत्यंत पुनीत कार्य है। सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। हमारे जरिए किया गया रक्तदान किसी न किसी जरूरतमंद रोगी के काम आता है। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया। कहा कि रक्तदान से व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। ब्लड बैंक के डॉ. निशांत सिंह ने कहा कि अब भी समाज में यह भ्रांति है कि रक्तदान से शरीर का बहुत रक्त निकल जाता है, जिससे व्यक्ति को कमजोरी आ जाती है, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है। रक्तदान के कुछ समय के अंदर ही स्वत: रक्त निर्मित हो जाता है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ राधेश्याम यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, राज कुमार, विनोद विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
डॉ राम प्रसाद मौर्य, योगेंद्र, मुकेश कुमार, कौस्तुभ, अशोक कुमार गुप्ता, कैलाशपति रूंगटा, रामबास विश्वकर्मा, अमित आनंद, मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, प्रवीण चौधरी, छविलाल वर्मा, मोहम्मद शमशाद, हरीश चौधरी।
ब्लड बैंक के इन कर्मचारियों का रहा योगदान
डॉ. निशांत सिंह, स्टाफ नर्स अर्चना, काउंसलर अखिलेश, लैब असिस्टेंट मिराज, लैब टेक्नीशियन आनंद, वार्ड बॉय अभिनंदन, अरून दत्ता, ऑपरेटर अरुण पांडेय।