फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

139 स्कूलों को मिलेगा प्रोत्साहन मानदेय: संजय

Sun, 25 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा है कि जनपद के 139 वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रोत्साहन मानदेय मिलेगा। इसके लिए 81 लाख सात हजार आठ सौ पच्चीस रुपये का बजट सरकार ने निर्गत कर दिया है। यह धनराशि अविलंब जिला विद्यालय निरीक्षक प्रबंधकों के खाते में भेज दें, जिससे संबंधित शिक्षक को प्रोत्साहन मानदेय मिल जाए। विलंब होने की दशा में शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वे शनिवार को पंडित दयाशंकर इंटर कॉलेज भोगीपुर में शिक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि  जनपद में 58 हाईस्कूल , 61 इंटरमीडिएट वित्तविहीन व 20 सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को यह प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी, किन्तु सरकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निराश कर दिया है। कहा कि इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्य को 13090, हाईस्कूल के प्रधानाचार्य को 11990 रूपये वार्षिक की दर से भुगतान किया जाना है। प्रवक्ता को 10890 व सहायक अध्यापक को 9790 रूपये वार्षिक की दर से भुगतान किया जाना है। कहा कि संघ शिक्षकों को वाजिब हक दिला के रहेगा। वित्तविहीन शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूर्ण कालिक का दर्जा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान गोपाल जी सिंह, नसीम अहमद खान, राम नारायण पांडेय, गिरजानंद यादव, टीकोरी प्रसाद यादव, मंगला प्रसाद, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, मुहम्मद रफीक, राहुल चौधरी, धीरज पाल, मनोज पाल, चंचल पाल, शुभम पाल, मदन मोहन भारती, रविंद्र नाथ यादव, राघवेंद्र रॉय, विजय यादव, अजय शुक्ला, राम चंद्र शुक्ला, विजय यादव, पारस नाथ यादव, खालिक कमाल, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें