फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 139 मामले आए, सिर्फ 10 का हुआ निस्तारण

Sat, 02 Aug 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा तहसील में फरियाद सुने डीएम और एसपी-
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शनिवार को जिले के तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन गया है। इस दौरान 139 मामले आए जिसमें से सिर्फ 10 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बाकी मामले संंबंधित विभागों को सौंप दिए गए। जिससे फरियादी निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

धनघटा तहसील में डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने संपूर्ण समाधान पर शिकायतों को सुना। डीएम ने कहाकि अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाए। इस दौरान कुल 28 प्रार्थना पत्र आए और इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार राम जी, नायब तहसीलदार हरे राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खलीलाबाद में एडीएम जय प्रकाश ने समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
यहां पर कुल 57 मामले आए और इसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। इस अवसर पर एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल तहसील में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने सुनवाई की।
यहां पर कुल 54 मामले आए और सात का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। यहां पर एसडीएम संजीव राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें