संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले 113 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। हाईस्कूल में कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। जबकि इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा मं 1341 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्राें पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
-
परीक्षा में आज
- सुबह की पाली में 8:30 बजे से हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट में कंप्यूटर, शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र।
- शाम की पाली में दो बजे से हाईस्कूल की सुरक्षा और इंटरमीडिएट की मानव विज्ञान की परीक्षा है।