फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने जलाया पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पाक के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन

फोटो सहित
कैंडल मार्च निकाला, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलमावा आतंकी हमले के विरोध में पाक के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जहां पुतला जलाया वहीं भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
धनघटा प्रतिनिधि के भाकियू के मंडल अध्यक्ष जगदीश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नाथनगर चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। इस दौरान भारत सरकार से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सलाहुद्दीन, राम हजूर शर्मा, भूलई प्रसाद, सुरेश चौधरी, रामप्रित, रामसहाय, रामकेश चौधरी, खीरा देवी, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, माया देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार पीस पार्टी नगर कमेटी की बैठक नगर उपाध्यक्ष जुबेर अहमद के आवास पर हुई। पूर्व सभासद मोहम्मद इलियास अंसारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले की निंदा की गई और शहीद सैनिकों को नमन करते हुये श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पीस पार्टी के नगर अध्यक्ष ओबैदुन्नबी, गुफतरान आलम, गुलाम गौस अली, सेराज अहमद, आफताब आलम, मो.शमशेर, सरफराज अहमद, मुजफ्फर हुसेन, इम्तेयाज अहमद, मो.अकरम, अमानुल्लाह अंसारी, हकीम, नौशाद अहमद, जमील आदि मौजूद रहे। इसी तरह मगहर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में शोक सभाकर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद जवानों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव,सुनील सिंह,आनंद दूबे, वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव, पप्पू यादव, मनोज कुमार, आदित्य यादव, मंजेश चौहान आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत चेयरमैन संगीता वर्मा के नेतृत्व कबीर की आदमकद प्रतिमा के सामने से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें नगर के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वजन पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल मोहर यादव, त्रिलोकी नाथ वर्मा, डॉ. हरिराम शास्त्री, गजेंद्र गुप्त, मुकेश साहनी महेश साहनी, संदीप मिश्रा, मोनू वर्मा, राजेश वर्मा, भोलू पासवान, अहमद आलम, राहुल कन्नौजिया, चंदन वर्मा, बुद्धिराम कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड पौली में शनिवार को ब्लॉक सभगार में शोक सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम मिलन यादव, उमेश सिंह, कपिलदेव कन्नौजिया, लालसाहव सिंह, अनिल जायसवाल , रमेश चौरसिया , अरविंद यादव अशोक पाल, अंगद यादव, अक्षय सिंह, बल्लू नेता, अनुज सिंह, अनिल सिंह, विजय श्रीवास्तव, खलीक अहमद मौजूद रहे
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बीएनएसएन राय एकेडमी में बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के श्रद्घांजलि देने के लिए रैली निकाली। इस दौरान प्रबंधक अरुण कुमार राय, चंदन कुमार, सीडी राय, बालमुकुंद, आलोक, दिनेश कुमार, ,माखनलाल, अजय शर्मा, शोभा, चांदनी, परवीन, प्रतिभा आदि उपस्थित रहे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहीद गणेश शंकर यादव तिराहे पर पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पाक पीएम का पुतला जलाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष रजनीश प्रताप सिंह, टंडन सिंह, रामकुमार प्रजपाति, मानवेंद्र प्रताप सिंह, धनुषधारी मौर्य, इंद्रसेन सिंह, राजकुमार मिश्र, शक्तिमणित्रिपाठी, श्रीराम जायसवाल, रमेश मिश्र, विवेकानंद पाठक, गिरीश कांदु, धर्मेंद्र गुप्ता, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में हाईडिल से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें केएम यादव, मनोज श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, सुनील प्रजापति, धीरेंद्र यादव, सन्नी देओल, अनवार, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
प्रेमलता स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संजय दूबे, देवेश कुमार, सर्वेश, नीरज, विकास, शीतल, अंतिमा, प्रीती, मीना आदि ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार भगवानपुर गांव में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश राजभर, सरोजा राजभर, प्रमोद यादव, रामानंद राजभर, रामकरन, बहाऊ प्रसाद मंगल यादव, हरिश्चंद्र राजभर, लक्षन, आशाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार धनघटा में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला दहन करने के साथ आतंकवादियों के साथ पाक को भी सबक सिखाए जाने की मांग की। इस दौरान कैंडल मार्च निकला गया। इस मौके पर भाजपा नेता बुद्घिसागर पांडेय, बीएस पांडेय, रामअशीष चौहान, जर्नादन पांडेय, रमेश तिवारी, मनोज पहलवान, अजय, पप्पू, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें