फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट, न्यूरो और मनोरोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी

Tue, 09 Oct 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
चिकित्सक को दिखाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रही है, वही चिकित्सकों की कमी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल रही है। संयुक्त जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर हार्ट, न्यूूूरो और मनोरोग के चिकित्सक नहीं हैं। इन मरीजों को दूसरे जिले का रुख करना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा गरीब मरीज को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 1800 के करीब मरीज इलाज को आते है। इसके साथ ही छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लगभग पांच हजार के मरीज प्रतिदिन इलाज कराते है। इन केंद्रों पर कुल 123 चिकित्सकों के पद हैं। इसमें से मात्र110 चिकित्सक कागजों में कार्यरत हैं। सीएचसी और पीएचसी पर तैनात तीन चिकित्सक लंबे समय से अवकाश पर चल रहे हैं, जबकि चार चिकित्सक को जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया है। तीन चिकित्सक पीजी करने चले गए हैं और 16 ने नौकरी छोड़ दी है। इस प्रकार सीएचसी पीएचसी पर 51 चिकित्सक तैनात हैं। संयुक्त जिला अस्पताल पर 33 चिकित्सकों की जगह 28 चिकित्सक तैनात है। इन्हीं के भरोसे जिला अस्पताल, पीएचसी और सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं हैं। इन चिकित्सकों में हार्ट, न्यूरो सर्जन और मनोरोग के चिकित्सक नहीं है। जबकि इसके सर्वाधिक मरीज जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर आते है। इस बीमारी के चिकित्सकों के न होने के चलते मरीजों को काफी परेशानी होती है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग तीन सौ मरीज हार्ट के आते है।
चिकित्सक न होने की वजह से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब मरीजों को होती है। उन्हें कर्ज लेकर दूसरे जिले में इलाज के लिए जाना पड़ता है। जिससे वाहन किराया और दवा में काफी खर्च हो जाता है। शहर के दिलीप सिंह, राजेश कुमार, जयहिंद प्रजापति, विनोद यादव आदि ने हार्ट, न्यूरो के चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अभयचंद श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में चिकित्सकों की कमी है। हार्ट, न्यूरो और मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। उनकी तैनाती के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। जैसे ही जिले को चिकित्सक मिलते हैं, उन्हें अस्पतालों में तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें