संतकबीरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को धनघटा क्षेत्र में दूध व दाल के दो नमूना लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के नौरंगिया चौराहे से भैंस के दूध का दो नमूना लिया गया। हरिहरपुर चौराहे से अरहर दाल का नमूना लिया गया। गातूखेर सुल्ताननगर से भी अरहर दाल का नमूना लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान एफएसओ विनोद कुमार और धर्मराज शुक्ला भी मौजूद रहे।