फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गणेश प्रतिमाओं की पूजा शुरू

विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर घोष करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। जगह-जगह गणेश प्रतिमा के लिए बने पंडालों की विशेष सजावट की गई है। बृहस्पतिवार देर शाम से ही शहर में चहल-पहल बढ़ गई। शहर के गोला बाजार, समय जी स्थान, मोती चौराहा समेत अन्य जगहों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं को विभिन्न कमेटी की देखरेख में भव्य रूप दिया गया है। प्रतिमाओं के साथ ही की गई सजावट को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। पंडालों में भक्ति गीतों व फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा को स्थापित कर पूजा पाठ शुरू हो गया। जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। वर्तमान में नगर में गणेश महोत्सव के पंडाल सजाए गए हैं। नगर के काजीपुर चौराहे के निकट दो, तेलीटोला में एक तथा एक अन्य स्थान पर गणेश चतुर्थी का पंडाल सजा कर धूमधाम से गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। हर तरफ गजानन के भक्ति गीत डीजे पर बज रहे हैं, जिससे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें