राज्य पुरस्कार के लिए प्रधानाचार्य चयनित
शिक्षको में खुशी का माहौल, बधाई देने का लगा रहा तांता
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। श्री नागेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज कैथवलिया के प्रधानाचार्य हीरा प्रसाद पांडेय को राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उनके चयन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है।
डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से आठ शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें संतकबीरनगर जनपद के श्री नागेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज कैथवलिया के प्रधानाचार्य हीरा प्रसाद पांडेय का चयन हुआ है। चयनित प्रधानाचार्य को पांच सितंबर को मुख्यमंत्री के हाथों लखनऊ के लोक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी गई है। राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रधानाचार्य हीरा प्रसाद पांडेय के घर में खुशी का माहौल है। हीरा प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग का परिणाम है।
इसकी जानकारी होने पर विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, वीजेंद्र बहादुर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शत्रुधन प्रसाद यादव, जगदंबा प्रसाद आदि ने बधाई दी है।