स्काउट/गाइड कार्यक्रम के समापन अवसर पर टेंट का अवलोकन करती अतिथि।
- फोटो : amarujala
मगहर (संतकबीरनगर)। संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज के परिसर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट/गाइड प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान अतिथियों ने कैंप का निरीक्षण किया और बेहतर टोली को सम्मानित किया गया। गाइड कमिश्नर निशा यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन और देश प्रेम की भावना पैदा होती है। प्रशिक्षण से गाइड/स्काउट विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सीखते हैं। कहा कि आप को इस प्रशिक्षण के जरिए सुयोग्य नागरिक बनाने का प्रयास किया जाता है। अपने घरों में भी लोगों की मदद करें यह भी एक अच्छे गाइड/स्काउट की पहचान है। महंत विचार दास ने कहा कि स्काउट/गाइड ने जो कुछ भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसे जीवन में उतारें। अनुशासित बनें, संस्कारी बनें और अपने बड़ों का सदैव आदर करें। यह पूरा जीवन ही सीखने की प्रक्रिया है। सेवा भाव रखें। प्रधानाचार्य डाक्टर राकेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के जरिए बच्चे उन्नति की तरफ जाएंगे और यही बच्चे देश का भविष्य तय करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नागेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट/गाइड द्वारा बनाए गए टेंट और बगैर बर्तन के बनाए गए भोजन का अवलोकन किया। जिला संगठन कमिश्नर रमेश यादव ने बताया तीन दिन तक चले स्काउड/गाइड प्रशिक्षण में स्काउट में वीर टोली और जयहिंद टोली प्रथम, इंडियन आर्मी व ए पीजे अब्दुल कलाम टोली द्वितीय और बालकल्याण, सुभाषचंद बोष, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर टोली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उसी तरह गाइडों में भारत माता, चमेली व मीराबाई टोली प्रथम, निर्भया, रानी लक्ष्मी बाई व चांदनी टोली द्वितीय और कमल टोली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बेस्ट स्काउट उत्तम कुमार को और बेस्ट गाइड के लिए निधि शर्मा को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण की भूमिका आलोक कुमार,निर्मला चौहान,सुगंधा सिंह ने निभाई। इस मौके पर मुकेश यादव, राजेश चंद, हेमलता यादव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, रामकुंवर मौर्य, अजय गौतम, संतोष कुमार, राम कुमार वर्मा, मोहम्मद दीन, सत्येंद्र कुमार, अष्टभुजा प्रसाद, गौरव यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रमोद गुप्त, बृजलाल, चंद्र प्रकाश, दिनेश मिश्र, विनोद चौधरी, वेद प्रकाश, महेश्वर, जितेंद्र कुमार, परमात्मा पांडेय आदि मौजूद रहे।