फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का आंदोलन समाप्त, आज से जाएंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों का जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना के आठवें दिन बुधवार स्थगित कर दिया गया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रभारी बीएसए को दिया। शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि प्रदेश सरकार और संघ के प्रदेश स्तर के नेताओं के बीच हुई वार्ता सकारात्मक रही है। सीएम ने शिक्षामित्रों को विद्यालयों पर जाकर पठन पाठन कराने को कहा है। शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही उनके बारे में कोई न कोई निर्णय ले लिया जाएगा। किसी भी शिक्षामित्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चल रहा धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। वहीं धरना स्थगित होने के कारण शिक्षामित्रों ने पूर्व प्रस्तावित बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी नहीं किया। इस दौरान प्रभारी बीएसए डॉक्टर नरेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने शिक्षा मित्रों से वार्ता की।इस अवसर पर महिमा मिश्र, बृजेश चौधरी, अमर राय दुर्गेश यादव, रविंद्र सिंह, धर्मेद्र, मूलचंद यादव, विजय मिश्र, विजय पांडेय, उमाकांत पांडेय, नागेंद्र चौधरी, हनुमान चौरसिया, सरिता यादव, पूनम शुक्ल, गायत्री देवी, गीता देवी समेत भारी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें