फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग पढ़ाते मिला शिक्षक तो होगी कार्रवाई:डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के एडेड व राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में हुई। इसमें निर्देश दिया गया कि शिक्षक कोचिंग में पढ़ाते मिले तो कार्रवाई होगी। इस दौरान बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की सूची भी मांगी गई। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने कहा कि विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य शुरू कर दें। डेंगू से बचाव के लिए प्रार्थना के समय बच्चों को बताएं और उन्हें अपने आसपास साफ सफाई करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंनेे कहा कि हर विद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन लगा दी जाए। कुछ प्रधानाचार्यों ने बताया कि उनके यहां पर मशीन लग चुकी है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा आदि को लगाने का निर्देश दिया गया है। जिन छात्रों का आधार नहीं बना है जल्द से जल्द उनका आधार बनवा लें। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों में ड्रेस का वितरण कर दिया जाए और एमडीएम गुणवत्ता पूर्ण बनाई जाए। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के जो भी स्कूल संचालित हो रहे है उनकी सूची भेजी जाए। जिससे विद्यालयों पर कार्रवाई हो सके। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह, एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, राजकीय उमा विद्यालय सालेहपुर की प्रधानाचार्य अनामिका, आशा यादव, निशा यादव, राजेश वर्मा, जय प्रकाश, कल्याण कुमार, रामआशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें