फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख किताबों की भेजी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नए सत्र से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के हाथों में किताबें होंगी। इसके लिए शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने किताबों के क्रय के लिए डिमांड भेज दिया है। उम्मीद है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में जिले को किताबें मिल जाएं।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय के निदेशक ने पत्र भेज कर कहा है कि समय रहते हुए नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण शासन की प्राथमिकता में है। सत्र शुरू होने से पहले नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित कर लिया जाय। उन्होंने किताबों के क्रय करने के लिए डिमांड भेजने को कहा था। परियोजना कार्यालय के पत्र के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक के 1,40,000 छात्र-छात्राओं के लिए छह लाख पुस्तकों के क्रय के लिए विभिन्न प्रकाशकों को डिमांड भेज दिया है। जिसमे प्राथमिक विद्यालय के 97 हजार बच्चे और जूनियर हाईस्कूल के 43 हजार बच्चे शामिल है। इसके साथ ही किताबों की गुणवत्ता भी बनाए रखने को कहा है। उम्मीद है कि 30 जून तक जनपद में किताबें आ जाएंगी। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पुस्तकों के क्रय के लिए डिमांड पहले ही भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जून के अंतिम सप्ताह तक पुस्तकें जनपद को उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें