संतकबीरनगर। जिले में यूरिया की कमी को दूर करने के लिए सोमवार को 1300 एमटी यूरिया की रैक जिले में आई। रेलवे स्टेशन से उसे ट्रकों में लादकर साधन सहकारी समितियों पर भेजा गया। अभी यूरिया की और रैक मिलने वाली है। जिसके बाद जिले में यूरिया का संकट दूर हो जाएगा।
साधन सहकारी समितियों पर किसान लगातार यूरिया के लिए चक्कर लगा रहे थे, लेकिन यूरिया न मिलने की वजह से वह लौट जा रहे थे। यह हाल जिले के सभी साधन सहकारी समितियों पर था। कृषि विभाग ने यूरिया की डिमांड भेजी थी। सोमवार की सुबह मालगाली रेलवे स्टेशन पर आई और उसमें संतकबीरनगर जिले का 1300 एमटी यूरिया लदा था। जिसे मजदूरों को लगाकर ट्रकों में लोड कराया गया और केंद्रों पर भेजा गया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि अभी सोमवार को जिले में 1300 एमटी यूरिया की रैक आई है। कुछ यूरिया और आनी है, जो यूरिया मिली है उसे समितियों पर भेज दिया गया है।