फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में 1300 पहुंचा सिलिंडर, भीड़ दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की कम नहीं हो रही भीड़ सुबह पांच बजे से ही लग रही लाइन
विज्ञापन

संतकबीरनगर/मेंहदावल। गैस एजेंसियों पर रसोई गैस की दिक्कत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि सिलिंडर की आपूर्ति के बाद भी लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी पर लगातार गैस सिलिंडर के वितरण के बाद भी भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग सुबह पांच बजे से ही गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं और सिलिंडर के लिए शोर मचा रहे हैं। कर्मचारी भी परेशान हैं।
नगर पंचायत में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर लगातार उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। गैस सिलिंडर रोजाना आ रहे हैं। उपभोक्ताओं में वितरण भी किया जा रहा है, लेकिन भीड़ कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 1008 सिलिंडर वितरित किया गया। बुधवार को गैस एजेंसी पर 1300 गैस सिलिंडर पहुंचे। उपभोक्ताओं की सुबह से ही भारी भीड़ थी। 1500 से 2000 की भीड़ के बीच गैस सिलिंडर का वितरण कर्मचारियों ने कराया। उसके बाद भी कुछ लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। करीब एक माह बीतने को है उक्त गैस एजेंसी पर प्रतिदिन गैस सिलिंडर की आपूर्ति आने के बाद भी उपभोक्ताओं में वितरण होने के बाद भी भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जो कनेक्शन बंद हैं उनका केवाईसी बिचौलिए करा रहे हैं, और बाद में सिलिंडर बेच रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्थानीय गैस एजेंसी से कनेक्शन लेने के बाद भी वर्षों तक बुकिंग न करने वाले उपभोक्ता अब एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। वहीं ऐसे भी उपभोक्ता हैं जो लंबे समय से अपने कनेक्शन का केवाईसी नहीं कराए थे लेकिन गैस सिलिंडर की बढ़ती मांग और के कारण केवाईसी कराकर ऑनलाइन गैस सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें बिचौलिए गैस सिलिंडर बेच रहे हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ लग रही है। इसमें बिचौलिए भी अधिक हैं। कई लोग दूसरे का पासबुक लेकर गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। कार्यालय से बुकिंग करा रहे हैं, सिलिंडर लेकर उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें