फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहरी क्षेत्र में बनेंगे 13 नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Sat, 18 Nov 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 13 नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें खलीलाबाद शहर में तीन, मेंहदावल में दो, बखिरा में दो, हरिहरपुर में एक, हैंसर बाजार में एक, धर्मसिंहवा में एक और मगहर में एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनेगा। इन सेंटरों के बनने से जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ कम होगी और लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी।
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए जब तक खुद का भवन नहीं बनेगा, तब तक किराए के भवन में संचालित करने की योजना है। इसके लिए प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए 50 हजार रुपये किराया प्रति माह अधिकतम तय किया गया है। इसके साथ ही किराए के भवन में बिजली का कनेक्शन तथा नियमित रूप से बिजली और पानी की आपूर्ति होना आवश्यक है। मरीजों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए एंबुलेंस आदि वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को शुरू करने के लिए किराए के भवन की तलाश शुरू कर दी गई है। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नियमित रूप से ओपीडी होगी। साथ ही दवा वितरण, टीकाकरण, काउसलिंग आदि के कार्य होंगे, इससे लोगों को भीड़ से निजात मिलेगी।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति के अनुमोदन के बाद नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में किराए के भवन की तलाश की जा रही है। जल्द ही नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें