फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो इंस्पेक्टर समेत 13 दरोगाओं का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कानून-व्यवस्था में सुधार लाने के लिए दो इंस्पेक्टर समेत 23 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इसमें दो इंस्पेक्टर के अलावा 21 दरोगा शामिल हैं।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद से अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल, कोतवाली खलीलाबाद से ही अपराध निरीक्षक राजीव कुमार यादव को पुलिस लाइंस भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइंस से वीरेंद्र कुमार यादव को अपराध निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह को प्रभारी रिट, प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा को प्रभारी निरीक्षक बखिरा, प्रभारी निरीक्षक बेलहरकला अनिल कुमार को पुलिस लाइंस, पुलिस लाइंस से अजय कुमार सिंह को अपराध निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद भेजा गया है।
उधर पुलिस लाइंस से पंकज कुमार पांडेय को प्रभारी आईजीआरएस सेल जन शिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी स्वाट अजय कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल, थाना अध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह को थाना धर्मसिंहवा, थाना अध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा को दुधारा, लोहरैया चौकी प्रभारी हरकेश भारती को थाना अध्यक्ष बेलहरकला बनाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस लाइंस से वीर बहादुर यादव को चौकी प्रभारी लोहरैया, प्रभारी आईजीआरएस सेल जन शिकायत प्रकोष्ठ से रजनीश राय को प्रभारी स्वाट, अभिमन्यु सिंह को प्रभारी एंटी थेफ्ट, तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी रामाश्रय प्रसाद को पुलिस लाइंस, पुलिस लाइंस से विनय कुमार पांडेय को तामेश्वरनाथ भेजा गया है।
चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह को बखिरा से पुलिस लाइंस, प्रभारी आरटीसी को चौकी प्रभारी बखिरा, पुलिस लाइंस से हबीब अहमद को चौकी प्रभारी बसवारी, मोहम्मद एखलाक खान चौकी प्रभारी बसवारी, रामकुशाल सिंह चौकी प्रभारी पचपोखरी को पुलिस लाइंस तथा अमरनाथ यादव को पुलिस लाइंस से चौकी प्रभारी पचपोखरी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें