फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोष्ठी में सम्मानित हुए 13 प्रगतिशील किसान

Tue, 03 Feb 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महोत्सव में कृ​​षि विभाग की गोष्ठी में किसानों को सम्मानित किया गया-संवाद
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार की दोपहर वन विभाग व कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें 13 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान व मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम अपने आसपास पेड़-पौधों को लगाए जिससे अधिक मात्रा में अक्सीजन का उत्सर्जन हो और मानव शरीर पर प्रदूषण का प्रभाव कम किया जा सके। सरकार पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि वन हमारी संपदा हमारी धरोहर है। प्रकृति को हम जितना हरा भरा रखेंगे हमारा जीवन उतना ही उत्तम होगा। कहा कि हमारे देश में किसान को अन्नदाता कहा जाता है। किसानों की उन्नति के लिए सरकार अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। जिस देश में किसान उन्नत करेगा तो उस देश की उन्नति कभी रुक नहीं सकती। जनपद के 13 प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथि ने सम्मानपत्र दिया। इनमें धर्मेंद्र कुमार बेलपोखरी, भूमिनाथ ननिहा नायक हैंसर बाजार, रामवृक्ष कनौजिया बछाईपुर पौली, रामनिवास गतुखोर बेलहर कला, प्रभुनाथ पिडारी कला मेंहदावल, बुद्धिराम व राम दरश हरपुर नाथनगर, जहरूल हक व अब्दुल हई पिपरा सेमरियावां, हरिलाल उजरौटी बघौली, निसार अहमद कटया हैंसर बाजार, राजकुमार गजपुर खलीलाबाद, भानुप्रताप सिंह चंदहर खलीलाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभागी वनाधिकारी हरिकेश नरायन यादव, उप प्रभागीय वनाधिकारी घनश्याम शुक्ला, क्षेत्रीय वनाधिकारी मनीष कुमार, वन दरोगा विनोद कुमार यादव, वन दरोगा आशीष तिवारी, कृषि विभाग के दुर्गेश यादव, वन रक्षक कुमारी नेहा, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें