संतकबीरनगर। पुलिस व एंटी रोमियो टीम ने बृहस्पतिवार को 72 स्थानों पर 1818 संदिग्धों की जांच की। सार्वजनिक स्थानों पर 13 शोहदों को पकड़ा और दबोचकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। 82 शोहदों से माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। साथ ही 1215 शोहदा टाइप के लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़। कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने 15 स्थानों पर 350 व्यक्तियों की जांच की। दुधारा पुलिस ने 4 स्थानों पर 197, महिला थाना पुलिस ने 5 स्थानों पर 120, धनघटा पुलिस ने थाना क्षेत्र में 10 स्थानों पर 326, महुली पुलिस ने में 25 स्थानों पर 310, मेंहदावल पुलिस ने 3 स्थानों पर 150, बखिरा पुलिस ने 5 स्थानों पर 190, बेलहरकला पुलिस ने 2 स्थानों पर बिना वजह घूम रहे 105 और धर्मसिंहवा पुलिस ने 3 स्थानों पर 70 व्यक्तियों की जांच की। संवाद