फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 परीक्षार्थी रस्टीकेट, केंद्र डिबार और दोबारा परीक्षा की संस्तुति

Thu, 23 Mar 2017 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
परीक्षा दे रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईओएस के सचल दस्ते ने गुरुवार को एक परीक्षा केंद्र पर 11 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। परीक्षार्थियों को रस्टीकेट करते हुए केंद्र को डिबार करने और हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा फिर से कराने की संस्तुति डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से की है। इसके साथ ही एक अन्य केंद्र पर भी एक छात्रा को नकल के आरोप में रस्टीकेट किया गया है। यही नहीं डीएम भी एक परीक्षा केंद्र पर एक घंटे तक बैठे रहे। जिससे परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मचा रहा। वहीं द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र के दौरान भी डीआईओएस ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा और उसे रस्टीकेट कर   दिया गया। 
विज्ञापन


डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास का सुबह की पाली में निरीक्षण किया। यहां हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा हो रही थी। कमरा नंबर दो, 11, 15 और 16 की तलाशी ली गई तो इन कमरों में 11 परीक्षार्थी गाइड रखकर लिख रहे थे। जिसमे नौ छात्राएं शामिल हैं। 
इतने भारी संख्या में परीक्षार्थी नकल कर रहे थे। पकड़े गए परीक्षार्थियों को मौके से रस्टीकेट कर दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन


 हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा भी फिर से कराने के लिए बोर्ड को लिखा गया है। इसके बाद वे टीम के साथ नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार पहुंचे। जहां पर कक्ष संख्या 11 में एक छात्रा गाइड रखकर लिख रही थी। छात्रा को तत्काल रस्टीकेट कर दिया। इसके अलावा डीएम रमाकांत पांडेय नकल की शिकायत पर आदर्श जनता इंटर कॉलेज पचपेड़वा पर एक घंटे तक बैठे रहे। जिसकी वजह से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मचा रहा। इसी के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय कुमार चतुर्वेदी ने सुबह की पाली में सम्राट अशोक इंटर कॉलेज करहना का निरीक्षण किया। जहां शांति पूर्ण माहौल में परीक्षा चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें