संतकबीरनगर। जनपद में फरार चल रहे वारंटी एवं न्यायालय में अनुपस्थित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 13 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। थाना दुधारा पुलिस ने चन्द्रशेखर उर्फ नागर एवं मोहम्मद रईस को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मेंहदावल पुलिस ने पांच वारंटी जिसमें जलाने, धर्मेंद्र, रामनेवास, मधुरेश कुमार एवं प्रभावती को दबोचा। थाना बखिरा पुलिस ने मजहर आजाद, रामू एवं बाबूराम को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बेलहरकला पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्तों दीपक, पीतांबर एवं दर्शन को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय रवाना किया।