संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किये गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन के चालकों से जुर्माना भरवाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच पड़ताल की।
चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले मेें 125 वाहन के चालकों से 1,49,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद