पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने निकाला पैदल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने शहर में पैदल मार्च निकालकर लोगों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराया।
सीओ सदर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने मोती चौराहा, अस्पताल चौराहा, बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा आदि जगहों पर पैदल मार्च निकाला। इसके बाद दुधारा थाना क्षेत्र के कस्बा दुधारा, पचपोखरी, परसा कला व सेमरियावा में पैदल मार्च किया। इसी प्रकार सीओ मेंहदावल गयादत्त मिश्र के नेतृत्व में थाना बखिरा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गजोत, नंदौर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कोतवाल कुशल पाल सिंह, एसओ दुधारा रविंद्र कुमार गौतम, एसओ बखिरा सुधीर सिंह समेत समस्त चौकी प्रभारी मौजूद रहे।