फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति होती है बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर तार के भरोसे मेंहदूपार गांव की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

- आए दिन लोकर फाल्ट से गायब रहती है बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार गांव के विद्युत आपूर्ति जर्जर तारों के भरोसे टिकी हुई है। यहां आए दिन लोकल फाल्ट के चलते बिजली गायब रहती है। स्थानीय लोगों ने विभाग को इस समस्या को लेकर कई बार अवगत कराया पर समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने चुनाव से पहले तारों को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

सांथा विकास खंड का मेंहदूपार ग्राम पंचायत सबसे बड़े आबादी वाला ग्राम पंचायत है। यहां की आबादी लगभग 6000 की है। सन 1975 में इस गांव का विद्युतीकरण किया गया था तभी से अब तक है गांव में उन्हीं तारों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। यह तार पूर्णतया जर्जर हो गया है। आए दिन तार गिरने की वजह से आपूर्ति बाधित रहती है। गांव के हरीश चंद्र शुक्ला, श्याम नाथ शुक्ला, संतोष शुक्ला, विशाल, रिंकू, अनिल पांडेय, राहुल शुक्ला, विपिन शुक्ला, जाकिर हुसैन, आबिद अली आदि ने बताया कि इस गांव की विद्युत आपूर्ति सिद्धार्थनगर के खेसरहा फीडर से होती है। लगभग 45 साल पुराने तार को बदलने के लिए कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों से बात की गई पर उदासीनता के चलते अब तक किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इस संबंध में जेई विद्युत गणेश मिश्र ने बताया कि अभी नए मजरे को रोशन किए जाने की प्रक्रिया सरकार द्वारा चलाई जा रही है। गांव की समस्या उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें