फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अपर मुख्य अधिकारी समेत 14 कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले अपर मुख्य अधिकारी समेत 14 कर्मी
विज्ञापन

फोटो
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया
अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण, लगेगा बॉयोमेट्रिक हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी, जेई समेत 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यालय में बॉयोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुबह 10:35 बजे कार्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका तलब की, जो एक लिपिक के आलमारी में बंद मिला। इस पर वह काफी नाराज हुईं। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय को देखा जहां पर वह नहीं मिले। जेई भी नहीं थे। उन्होंने मौजूद कर्मियों की एक सादे कागजात पर हाजिरी ली। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में कुल 24 कर्मी तैनात हैं। इसमें से 10 उपस्थित थे। अपर मुख्य अधिकारी, जेई समेत 14 कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कार्यालय में सीसी टीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। कर्मी अगर समय से कार्यालय नहीं आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें