फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएमओ के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएमओ के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन

बस्ती में चल रही थी जांच, सहमे रहे स्वास्थ्य कर्मी
निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए पूजा पांडेय कर रहीं जांच
शनिवार को बस्ती आई थी निदेशक, 12 कर्मियों से हुई पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के एक पूर्व सीएमओ के खिलाफ शनिवार को बस्ती में जांच शुरू हो गई। जांच के लिए निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं पूजा पांडेय ने एडी हेल्थ कार्यालय में जिले के 12 स्वास्थ्य कर्मियों को तलब किया था। उनसे दवा खरीद समेत अन्य शिकायतों के बारे में पूछताछ की। निदेशक की जांच से जिले के स्वास्थ्यकर्मी सहमे रहे।
विज्ञापन

कुछ राजनीतिक दल और आम लोगों ने शासन में शिकायत की थी कि जिले में तैनात रहे एक सीएमओ और उनके कर्मी अवैध वसूली करते हैं। बिना डिग्री के चिकित्सकों को लाइसेंस देते हैं। इसके साथ ही दवाओं की खरीद में भी हेराफेरी की गई है। शासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं पूजा पांडेय को सौंपी थी। शनिवार को वह बस्ती आईं और एडी हेल्थ कार्यालय में पूर्व सीएमओ समेत शिकायत से जुडेु चिकित्सकों और कर्मियों को तलब किया। एक-एक कर हर कर्मी से शिकायत के बारे में पूछताछ की। निदेशक की जांच से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा है। विभाग में चर्चा है कि सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी और पूर्व सीएमओ में साठगांठ थी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. हरिगोविंद सिंह का कहना है कि कुछ शिकायतों की जांच चल रही है। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी बस्ती गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें