फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखिरा पक्षी विहार पहुंचीं नोडल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मिनट में ही पूरा हो गया पक्षी विहार का निरीक्षण
विज्ञापन

कवरेज से रोके जाने पर पत्रकारों ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। जनपद भ्रमण पर आईं नोडल अफसर व स्वास्थ्य सचिव वी हेकाली झिमोमी बुधवार की दोपहर में बखिरा झील पहुंचीं। डीएम के साथ नोडल अफसर ने पक्षी विहार कार्यालय परिसर में बने टॉवर पर चढ़कर झील को देखा और तुरंत ही लौट गईं।
विज्ञापन

बखिरा पक्षी विहार की बदहाली पर ‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अंक में ही ‘28 साल बाद भी नहीं बदली झील की तस्वीर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। बुधवार को अचानक नोडल अफसर के आने का कार्यक्रम तय हुआ। इसकी जानकारी से पक्षी विहार के कर्मचारी व झील की सैर कराने वाले नाविक उत्साहित थे। उन्हें लगा कि मैडम यहां उनकी समस्याएं सुनेंगी और झील की तस्वीर बदलने के लिए सार्थक प्रयास होगा, लेकिन दौरे पर आईं स्वास्थ्य सचिव महज पांच मिनट में ही मुआयना कर लौट गईं। पक्षी विहार का निरीक्षण करने स्वास्थ्य सचिव पहुंचीं तो कवरेज के लिए स्थानीय पत्रकार भी गए, लेकिन पत्रकारों को टॉवर की तरफ से जाने से रोक दिया गया। वहां मौजूद सूचना अधिकारी से पत्रकारों ने इस पर आपत्ति जताई। सूचना अधिकारी ने वरिष्ठ अफसरों के आदेश का हवाला दिया, जिसके बाद पत्रकार जिला प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें