फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए शहीद पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मृति दिवस पर याद किए शहीद पुलिसकर्मी
विज्ञापन

फोटो
पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धाजंलि
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई।
प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। उसी के क्रम में रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। वर्ष 2013 में यूपी में 126 जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए थे। जिन्हे शहीद दिवस पर पुलिस कर्मियों ने याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। एसपी आकाश तोमर ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हम सभी अपने शहीद साथियों को याद करते है और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी परिवार की तरह होते है। इनके सुख दुख में हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। इस दौरान एसपी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का संदेश पत्र पढक़र पुलिस कर्मियों को सुनाया। इस मौके पर एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, सीओ एके मिश्र, सीओ एके पांडेय, आरआई एके सिंह, एलआईयू निरीक्षक त्रिलोचन त्रिपाठी, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें