फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती मिनी मैराथन की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित बस्ती मिनी मैराथन-2018 की तैयारियों के लिए रविवार को संगठन के पदाधिकारियों की बैठक रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मकान में हुई। जिला संयोजक माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ युवाओं के अंदर रचनात्मक एवं सामाजिक समरसता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन की ओर से विगत छह वर्षों से बस्ती मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेश पांडेय ने कहा कि इस वर्ष का बस्ती मिनी मैराथन ‘लैंगिक समानता’ के संदर्भ में आयोजित किया जा रहा है। बस्ती मिनी मैराथन इस मंडल के लिए नई पहचान बन चुका है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बैठक में अजय दुबे उर्फ दुर्गेश को जिला संयोजक एवं अंचल गुप्ता को महासचिव बनाया गया। बैठक में सतीश यादव, अंकुर त्रिपाठी, राजेश रंजन, अमित दुबे, धनंजय त्रिपाठी, स्कंद पांडेय, आशुतोष, रितेश, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें