संतकबीरनगर। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार की शाम पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर शहर में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से निकालकर आजाद चौक पर जाकर समाप्त हुआ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शक्ति विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को हर हाल में बहाल किया जाए। यह कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। इसे हर हाल में लेकर रहा जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार गुप्त, मारकंडेय राय, परमहंस गौतम, दिनेश चौहान, अनूप चंद मिश्र, अवधेश अग्रहरी, सच्चिदानंद सिंह, रामशरन यादव, मान सिंह यादव, कुलदीप कुमार मौर्य, उदय राज यादव, प्रवीण यादव, मृत्युजंय कुमार, कपिल देव, शिव प्रकाश शर्मा, राकेश वर्मा, मनोज पांडेय, अमित राय, प्रेम चंद चौरसिया, चंद्रशेखर मिश्र, राजेश कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।