फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली को लेकर पेट्रोल पंप पर भीड़ ने किया जमकर हंगामा

Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की शाम को शहर के एक पेट्रोल पंप पर घटतौती का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी तो लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें सीओ सदर के गाड़ी का शीशा टूट गया। हंगामे के चलते करीब साढ़े तीन घंटे तक तक पेट्रोल पंप बंद रहा। इस बीच पहुंचे बाटमाप अधिकारी व एसडीएम सदर ने जांच की तो एक मशीन में गड़बड़ी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने मशीन की दो नाजिल को सील कर दिया। मौके पर अब भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

बरदहिया बाजार निवासी संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि मुखलिसपुर चौक पर स्थित एक पेट्राल पंप पर पेट्रोल लिया। आरोप है कि बाद में नापने पर तेल कम मिला तो इसकी शिकायत की, लेकिन पेट्रोल पंप मालिक व कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना पर सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल सुधीर सिंह मय फोर्स पहुंच गए और लोगों को समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। साथ ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद बाटमाप विभाग को बुलाकर पेट्रोल तौल की जांच कराने की बात कहीं। इसी बीच बाटमाप अधिकारी अरूण कुमार शाही मौके पर पहुंचे और पेट्रोल तौल की जांच कराई तो एक मशीन में गड़बड़ी मिली। भीड़ पेट्रोल पंप को सील करने पर अड़ गई तो एसडीएम सदर एसपी सिंह को मौके पर बुलाया गया। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत भसी पहुंचे। उन्होंने भी अपने सामने पेट्रोल की माप कराई और एक मशीन में गड़बड़ी मिलने पर दो नाजिल को सील कर दिया। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इसी बीच भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे सीओ सदर के गाड़ी का शीशा टूट गया। पेट्रोल पंप मालिक कैलाश रूंगटा ने कहा कि कोई घटतौली नहीं हुई है। वह जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें