एचआर इंटर कॉलेज और जीजीआईसी की टीम बनी विजेता
- खेल से शारीरिक विकास होता है : डीआईओएस, माध्यमिक विद्यालयों की बास्केट बाल प्रतियोगिता हुई
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जनपद स्तरीय माध्ममिक विद्यालयों की बास्केटबाल प्रतियोगिता मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद विजेता रही।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य आशा यादव ने बताया कि बास्केटबाल प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद की टीम विजेता रही। जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर की टीम उप विजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी, जबकि पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद की टीम उप विजेता रही। इसी तरह से सब जूनियर बालक वर्ग में एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद विजेता और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर की टीम उप विजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्यर इंटर कॉलेज खलीलाबाद विजेता रही और पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम उप विजेता रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डीआईओएस ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है। इससे एक दूसरे के प्रति स्पर्धा बढ़ती है। इस तरह के खेल समय-समय पर होने चाहिए। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सुधीर कुमार, मोलेंद्र पांडेय ने निभाई जबकि स्कोरर के तौर पर सुमन त्रिपाठी रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निशा यादव, ध्रुवचंद पाठक, राजकपूर त्रिपाठी, संतोष सिंह, राजदेव त्रिपाठी, नीलम राय, अरूंधती, सरस्वती देवी, माला त्रिपाठी, कन्हैयालाल, दिलीप जैन, रामस्वरूप, हनुमान प्रसाद, अलका श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।