हैंसर (संतकबीरनगर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की।
भाकियू कार्यकर्ता पहले तहसील बाग में बैठक किए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओला वृष्टि के दौरान नष्ट हुई फसलों का मुआवजा पाने से अभी तक तमाम किसान वंचित है। मुखलिसपुर पंप कैनाल का पानी टेल तक नही पहुंच रहा है। क्षेत्र के तमाम नलकूप खराबी के कारण बंद पडे़ है। अभी हाल ही में आई आंधी और बारिश से कई गांवों के किसानों का आशियाना उजड़ गया लेकिन उनको क्षति पूर्ति नहीं मिली। इन्हीं सब समस्याओं को समाधान किए जाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम रामजीवन से मिले और उन्हें मांग पत्र देकर किसानो की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग किए । इस मौके पर रामदरश यादव, पंचराम, मगरु यादव, रामचेत, इंद्रमणि यादव, राधेश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, शिवनाथ, राजमती देवी आदि लोग मौजूद रहे।
पुनीत कुमार मिश्र