फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्काउट गाइड के नेशनल जंबूरी में शामिल होंगे जिले के 120 छात्र

Wed, 19 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लखनऊ जाने की तैयारी में स्काउट गाइड-स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली एवं भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से 19वीं नेशनल गोल्डन जुबिली जंबूरी लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे देश से और मित्र देशों के 40,000 स्काउट और गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। स्काउट के जिला सचिव रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को लखनऊ पहुंचने के लिए दो बसों का इंतजाम किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद की सात छात्राएं, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के 34 छात्र, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के छह छात्र और छात्राएं, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के पांच छात्र, रामनरेश चौधरी आदर्श इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की छात्राएं, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की सात छात्राएं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर की दो छात्राएं, बाल विद्यालय प्रसादपुर धनघटा की नौ छात्राएं, बेसिक में विश्वनाथपुर के सात छात्राएं सहित कुल 120 छात्र प्रतिभा कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता लखनऊ में 23 नवंबर को आयोजित है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। 28 नवंबर को राष्ट्रपति इसका समापन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें