फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोवध मामले में दोषी को एक माह का सश्रम कारावास

Wed, 19 Nov 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गोवध निवारण अधिनियम के एक अभियुक्त को एक माह के सश्रम कारावास व दूसरे को न्यायालय उठने तक का कारावास व अर्थदंड से दंडित किया। 18 नवंबर को न्यायालय एफटीसी /एसीजेएम के कोर्ट ने थाना बखिरा में दर्ज अभियोग से संबंधित अभियुक्त अनवर निवासी दुर्गजोत को जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर एक माह का सश्रम कारावास व 1,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न अदा करने पर पर 3 माह साधारण कारावास का दंड भुगतना होगा। इसी तरह एक अन्य मामले में सीजेएम न्यायालय ने कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज अभियोग से संबंधित अभियुक्त अंगद निवासी गर्थवलिया को दोषसिद्धि के आधार पर जेल में बिताई अवधि व न्यायालय उठने तक का कारावास व 8,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न अदा करने पर अभियुक्त को 15 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें