फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी भी नहीं दिला पा रहे न्याय

विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लाभार्थी को घरौनी वितरण करते एडीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अधिकारी भी नहीं दिला पा रहे न्याय
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस में 119 में से 12 का ही निस्तारण
- मेंहदावल में डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसका मकसद है कि मौके पर ही फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो सके, लेकिन अधिकारी इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसका नतीजा है कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कुछ 119 मामले आए और उसमें से मात्र 12 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
मेंहदावल तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि जनसामान्य के शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य है। अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एक ही समस्या को आवेदक द्वारा बार-बार प्रस्तुत किए जाने अथवा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा समस्या का संज्ञान न लेने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुल 43 मामले आए और उसमे से मात्र दो का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसपी सोनम कुमार, एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, ईओ नवीन श्रीवास्तव, डीडीओ सुदामा प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील में एडीएम मनोज सिंह ने जन समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्रवाई आदि के दौरान अधिकारी शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने। शिकायतकर्ता और फरियादी की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान कुल 64 मामले आए और आठ का निस्तारण हो सका। इस अवसर पर एसीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। धनघटा तहसील में एसडीएम रविंद्र कुमार ने समस्या सुनी। यहां पर कुल 12 मामले आए और दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें