संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को जागरूक किया गया। इस बीच एंटी रोमियो के तहत तीन स्थानों पर 12 लोगों से पूछताछ की गई, जबकि एक शोहदा को माफीनामा लेकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शहर में भ्रमण कर महिला जागरूकता का अभियान चलाया गया। बालिकाओं को मिशन शक्ति व आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 , 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन तथा मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान 40 पंपलेट्स भी बांटे गए।
एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान तीन स्थानों राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, गोला बाजार, बैक रोड, क्षेत्र के 12 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान एक शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया l