सर्विलांस टीम ने बरामद किए 12 मोबाइल
मोबाइल पाकर खिल गए पीड़ितों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सर्विलांस टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गायब हुए 12 मोबाइल को बरामद कर उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पर्व होली पर मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद की सर्विलांस सेल की टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 12 मोबाइल जिनकी कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये है को बरामद किया। रविवार को मोबाइल पीड़ितों को सुपुर्द किए गए। एसपी ने बताया कि जिन लोगों का मोबाइल बरामद कर सौंपे गए। उनमें यशवंत कुमार, किरनबाला, नृपेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, मोहम्मद फैसल, अनुपमा शर्मा, रविशंकर रावत, अभिषेक, कुमारी महिमा, अनिरुद्ध कुमार मौर्या, राजू, आकाश जायसवाल व ममता शामिल हैं। मोबाइल को बरामद करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा, मनीष गुप्ता, अमरजीत मौर्या शामिल रहे।