संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने मौके से लगभग 78 किलो लहन बरामद कर उसे नष्ट कराया। वहीं 12 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियोग पंजीकृत कराया।
जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त एवं डीएम के आदेश पर आबकारी निरीक्षक विजय आनंद के अगुवाई टीम ने अवैध कच्ची शराब पर लगाम लगाने के लिए दुधारा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में छापा मारा। अशरफपुर और आसपास क्षेत्रों में दबिश के दौरान भारी मात्रा में लहन बरामद हुआ। टीम ने लगभग 78 किलो महुआ लहन मौके पर नष्ट कराया। इसके साथ लगभग 12 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। संवाद