फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों की 12 डिजिट की बनाई जाएगी अपार आईडी

Mon, 09 Sep 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आईडी में पढ़ाई से लेकर खेलकूद, लोन, छात्रवृत्ति का भी ब्योरा होगा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एक देश एक छात्र योजना के तहत केंद्र सरकार छात्र-छात्राओं के लिए एक आईडी बनाने जा रही है। इस आईडी को अपार आईडी के नाम से जाना जाएगा। इस आईडी में बच्चे की हर तरह की जानकारी होगी। छात्र का नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो के साथ उसे कौन-कौन सी छात्रवृत्तियां मिली हैं। उसने एजुकेशन लोन लिया है या नहीं। खेलकूद गतिविधियाें में बच्चे की स्थिति कैसी है।
यह आईडी एक बार बनने के बाद पूरी पढ़ाई होने तक काम करेगी। साथ ही इसके कई लाभ होंगे। इससे फर्जीवाड़ा भी रोकने में मदद मिलेगी। अपार आईडी (ऑटोमैटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आधार कार्ड की तर्ज पर बनेगी और एक ही बार बनाई जाएगी। हालांकि इसे अपडेट किया जा सकेगा। छात्र के नाम के साथ उसकी आईडी की खास बात यह है कि यदि छात्र कोई स्कूल, शहर, जिला या प्रदेश भी बदल ले, तो भी उसकी आईडी नहीं बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा ने बताया कि अपार आईडी में छात्रों का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा। छात्र अपना रिकॉर्ड एक जगह रख सकेंगे। छात्र की शैक्षिक गतिविधियों का ब्यौरा रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी बच्चों का पेन नंबर बना हुआ है। अब अपार आईडी भी बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें